[खरीफ/रबी] फसल सहायता योजना बिहार 2022|ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिहार राज्य फसल सहायता योजना रबी 2022|बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2022|बिहार राज्य फसल सहायता योजना log in|fasal bima yojana bihar 2022 last date

आज हम अपने ब्लॉग के माध्यम से बिहार राज्य फसल सहायता योजना की जानकारी साझा करने जा रही हैं| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार फसल सहायता योजना 2022 का शुभारंभ किया था|बिहार सरकार राज्य में फसल सहायता योजना के लिए किसानों से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। इस फसल बीमा योजना में प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों का नुकसान होने पर किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इच्छुक किसान इस सरकारी योजना / फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार फसल सहायता योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के किसानो की फसलों की वास्तविक उपज दर में 20 %तक का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 7500 रूपये की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी |तथा वास्तविक उपज दर में 20 % से अधिक फसलों का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 10000 रूपये तक की धनराशि प्रदान की जाएगी |इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को आगे खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है | Bihar  Fasal Bima Yojana 2022 के तहत किसानो की फसलों को मौसम ,बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में पंहुचा दी जाएगी |आवेदन करने वाले किसानो का बैंक अकॉउंट होना अनिवार्य है तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

Read more