धान विक्रय हेतु पंजीकरण UP|उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान पंजीकरण 2020|यूपी धान खरीद किसान पंजीकरण|up dhan kharid registration last date|up dhan kharid registration
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद के लिए क्रय नीति को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में तीन हजार से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे और किसानों को धान बिक्री से पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। आधार कार्ड की अनिवार्यता के अलावा किसानों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिये उनके बैंक खातों में धान मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा।अब धान क्रय केंद्रों से गन्दा और गीला धान वापस नहीं किया जाएगा।
सरकार ने सभी धान केंद्रों पर धान का मानक नमूना रखने को कहा है, इसलिए किसानों को धान सुखाने और साफ़ करने के लिए पर्याप्त समय दिया जायगा। किसान असंतुष्ट होने पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।इस योजना के तहत किसान घर बैठे अपने धान को बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान आसानी से अपने धान को बेच सके। सरकार भी अच्छे दामों पर किसानों से धान की खरीद कर रही है जिससे उन्हें बहुत लाभ हो रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद कोई भी किसान घर बैठे ऑनलाइन धान बेच सकता है।
यूपी धान खरीद किसान पंजीकरण
धान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसानों को अपने क्षेत्र के सोसायटी तथा मंडी में पंजीयन कराना जरुरी रहता है | इसी की तहत उत्तर प्रदेश अपने राज्य के किसानों के लिए धान की पंजीयन 25 अगस्त से शुरू कर दिया है | इसकी पूरी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |
up dhan kharid registration
योजना का नाम | यूपी धान खरीद किसान पंजीकरण |
विभाग | उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
योजना की स्थिति | 05 August |
धान क्रय की अवधि | August/ September 2020 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
धान विक्रय हेतु पंजीकरण UP पर जरूरी कागजात
- जोतबही / खाता नम्बर अंकित कमप्यूटराइज़्ड खतौनी
- आधार / फोटोयुक्त पहचान पत्र
- बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ (जिसमे खाता धारक का विवरण अंकित हो) की छाया प्रति
- एक अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो
उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान पंजीकरण 2020 ऑनलाइन पंजीकरण
- किसान भाइयों ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए यहां पर दिए गए वेबसाइट पर क्लिक करना होगा
- किसान पंजीकरण के लिए दिए गए सारे स्टेप्स का पालन करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने खाद्य एवं रसद विभाग का पेज खुलकर आएगा।
- ऑनलाइन पंजीकरण करने से पूर्व स्टेप 1 पंजीकरण प्रारूप डाउनलोड करके प्रिंट कर ले और इसे सावधानीपूर्वक पढ़ ले।
- स्टेप 1 के बाद स्टेप 2 पंजीकरण प्रपत्र पर क्लिक करें। इसमें किसान अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके आगे बढ़ सकते है।
- इसके बाद आपके सामने किसान पंजीकरण प्रपत्र खुलकर आ जायेगा।
-
किसान पंजीकरण प्रपत्र
- इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक पढ़े और भरें।
- ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने के बाद पंजीकरण संख्या नोट कर लें और स्टेप 3 पंजीकरण ड्राफ्ट से ड्राफ्ट आवेदन पत्र प्रिंट कर लें।
- पंजीकरण ड्राफ्ट में दर्ज सभी बिंदुओं का पुनः निरीक्षण कर लें। पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण ड्राफ्ट पुनः प्रिंट किया जा सकता है।
- स्टेप 4 आवेदन संशोधन से आप अपने आवेदन में संशोधन कर सकते है और इसे पुनः जमा कर सकते है।
- स्टेप 5 पंजीकरण लॉक से आपको पंजीकरण लोक हो जायेगा।
- स्टेप 6 से आप अपने आवेदन का फाइनल प्रिंट कर सकते है।
- जब तक आवेदन लॉक नहीं किया जायेगा, किसान पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Important links | |
Registration format | Download |
Registration form | Links |
Registration Draft | Link |
Modification | Link |
Registration lock | Link |
Final print | Print Here |
Maine 20 din pahle dhan khareeed hetu panjeekaran karaya tha aaj tk bhulekh adhikari dwara report nhi lagai gai hai.plz hlp