उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना:ब्याज मुक्त ऋण योजना

Deen Dayal Sahkarita Kisan Kalyan Yojana:दीन दयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना 2022:उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना

पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा देहरादून से पूरे प्रदेश के लिए शुरू की जिसमें किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख तक का ऋण तीन साल तक लिये दिया जाएगा।  केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं 2022 तक किसानों की आय दोगुना हो इसको लेकर कार्य कर रही है, जिसके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजानाएं किसानों के हित के लिए चला रही है। किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रुपये सरकार हर किसान के खाते में दे रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दो गुनी हो आत्मनिर्भर बने इसके लिए सरकार ने तीन लाख तक का ऋण जीरो प्रतिशत ब्याज पर सरकार द्वारा किसानों को इस योजना के तहत दिया जायेगा।दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का जिले में शुभारंभ हो गया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में 177 और ऊखीमठ में 78 किसानों को जीरो प्रतिशत व्याज पर ऋण दिया गया। किसानों ने सरकार की योजना पर खुशी जताई। जखोली ब्लॉक में 177 किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर 1.51 करोड ऋण का वितरण किया गया।

दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना

दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के सशक्तीकरण के लिए पिछले तीन साल से ऋण वितरित किया जा रहा है। पहले इसके तहत दो फीसद ब्याज लिया जा रहा था, जिसे अब ब्याज मुक्त कर दिया गया। सरकार का यह कदम किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इसी योजना के तहत महिला समूहों को भी पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। वहीं प्रदेशभर में 160 ग्रोथ सेंटर के माध्यम से मछली पालन, मुर्गी पालन, अनाज का प्रोसेस सेंटर, अचार सेंटर आदि विकसित किए जा रहे हैं। 

Deendayal Upadhyay Sahkarita Kisan Kalyan yojana 2021 Uttarakhand

योजना का नाम    दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना
किस राज्य में लॉंच की गई उत्तराखंड
लॉंच दिनांक (शुरू हुई) 14 फरवरी 2019
लाभार्थी लघु, छोटे एवं सीमांत किसान
आधिकारिक वेबसाइट agriculture.uk.gov.in/
श्रेणी केंद्र/राज्य सरकार योजना
किसके द्वारा लॉंच की गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा

उत्तराखंड किसान कल्याण योजना (KKY) के उद्देश्य-

  • किसान कल्याण योजना (KKY) मुख्य उद्देश्य सीमांत किसानों को सस्ती ब्याज दरों पर 1 लाख रुपये तक का कृषि ऋण देना है।
  • अब तक किसान खेती और अन्य जरूरतों के लिए स्थानीय साहूकारों पर निर्भर रहते हैं. साहूकारों से मिलने वाले लोन की महंगी ब्याज दर किसानों को लगातार कर्ज के जाल में उलझाती चली जाती है।
  • उत्तराखंड की किसान कल्याण योजना (KKY) के प्रयास से केंद्र सरकार के साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य पाने में भी मदद मिलेगी।
  • Uttarakhand Kisan Kalyan Yojana के माध्यम से इच्छुक किसान ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित छोटी इकाइयां लगाकर आजीविका के साधन भी बना सकते हैं।

दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के लाभ 

  • उत्तराखंड सरकार 1 लाख रुपये तक के कृषि ऋण प्रदान करेगी।
  • ऋण राशि का पुनर्भुगतान करने का समय 3 वर्ष की अवधि के भीतर होगा।
  • अधिक आय अर्जित करने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • यह मिश्रित खेती को भी बढ़ावा देता है।
  • इस किसान कल्याण योजना का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी आजीविका बनाए रख सकते हैं और कर्ज के जाल से राहत भी पा सकते हैं।

दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता-

  • आवेदक उत्तराखंड का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता का पेशा कृषि क्षेत्र में होना चाहिए।
  • छोटे और सीमांत किसान केवल इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • किसान के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नही होना चाहिए वरना वह इस योजना का लाभ नही ले पाएगा।

उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना आवश्यक दस्तावेज

  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डीटेल
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड

दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया-

Deendayal Upadhyaya Kisan Kalyan Yojana 2020 Application Process – किसान कल्याण योजना की अभी शुरू की गई है और योजना का कार्यान्वयन उत्तराखंड राज्य के कृषि और राजस्व विभाग  द्वारा किया जाएगा। आवेदन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। जैसे ही हमे इससे जुडी जानकारी प्राप्त होगी हम आपको इस योजना के आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के साथ अपडेट करेंगे। 

सम्बंधित प्रश्नोत्तर

उत्तराखंड सरकार ने व्याज मुक्त ऋण योजना की शुरुआत कब की?

योजना की आधिकारिक शुरुआत 6 फरवरी 2021 को की गई |

इस स्कीम के तहत अधिकतम कितना लोन लिया जा सकता है?

अधिकतम पांच लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान है |

दीन दयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना से क्या लाभ होंगे?

यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास को मजबूत करेगा। उत्तराखंड में दीन दयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना किसानों को उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार करने में सहायता करेगी।

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण करने की क्या प्रक्रिया है?

योजना में अलग से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। सम्बंधित बैंक ब्रांच में जाकर आप इस स्कीम का लाभ ले पाएंगे। उसके लिए आपको अपनी पात्रता दर्शाने के लिए दस्तावेज दिखाने होंगे |

Leave a Comment