दिल्ली मजदूर सहायता योजना(Registration): कंस्ट्रक्शन मजदूर रू 5000 ऑनलाइन आवेदन

मजदूर सहायता योजना दिल्ली, कंस्ट्रक्शन मजदूर रू 5000 ऑनलाइन आवेदन, दिल्ली मजदूर सहायता योजना फॉर्म, Delhi Majdur Sahayata Yojana Apply

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कंस्ट्रक्शन श्रमिकों को लाभ देने के लिए Delhi Majdur Sahayata Yojana को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले श्रमिकों को 5000 रुपये की आर्थिक मदद दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी। 

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया है तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के द्वारा से दिल्ली मजदूर सहायता योजना से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे है। जैसे की इसके आवेदन प्रक्रिया, इस योजना के कौन कौन से दस्तावेज है, इसकी पात्रता क्या है, आदि। आप से अनुरोध है, की आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े। 

Delhi Majdur Sahayata Yojana

जैसे कि हम सभी जानते हैं दिल्ली में सरकार के अनुसार इस बीमारी को देखते हुए लॉकडाउन 2.0 की घोषणा कर दी गई है। यह लॉक डाउन 3 मई 2021 तक लगाया जाएगा। इस लॉकडाउन की वजह से मजदूरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों का समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली शार्मिको को मदद संचालित की जाएगी। 

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2021 | Registration फॉर्म, पात्रता व लाभ

Delhi Majdur Sahayata Yojana के अंतर्गत से मजदूरों को ₹5000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। दिल्ली मजदूर सहायता योजना के लिए दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के तहत से कम से कम 2.11 लाख मजदूरों को सीधा लाभ दिया जाएगा। इस योजना की पहली किस्त की राशि पहले ही शुरू कर दी गई थी और दूसरी किस्त की राशि 25 अप्रैल 2021 को आरम्भ कर दी गई है। 

यह राशि 46.1 करोड़ रुपए की है। इस आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकार द्वारा मजदूरों को पका तैयार भोजन भी दिया जाएगा। यह भोजन मजदूर अपने जिला मुख्यालय से ले सकते हैं। कम से कम 150 केंद्रों पर यह भोजन दिया जाएगा।

Overview of Majdur Sahayata Scheme Delhi

योजना का नामदिल्ली मजदूर सहायता योजना
किसने आरंभ कीदिल्ली सरकार
लाभार्थीदिल्ली में रह रहे श्रमिक
उद्देश्यश्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2021

Delhi Majdur Sahayata Yojana का उद्देश्य

जैसे की हम सभी जानते है कि पूरे देश में कोरोना वायरस बीमारी चल रही है। जिस कारण पूरे देश में लॉक डाउन लगा दिया गया है और कोरोना वायरस बीमारी के बढ़ने के कारण परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 3 मई 2021 तक लॉक डाउन बढ़ा दिया है। जिस कारण शार्मिको बहुत परेशान है। वह अपना जीवन जीने के लिए कार्य करने नहीं जा पा रहे है। 

इस परेशानियों की देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने राज्य के शार्मिको के लिए Delhi Majdur Sahayata Yojana को आरम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के कंस्ट्रक्शन शार्मिको को खाने पीने के लिए 5000 रूपये की वित्तीय मदद दी जाएगी जिससे कि वह अपनी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

कंस्ट्रक्शन वर्कर्स सहायता स्कीम के लाभ

  • इस योजना का लाभ दिल्ली में कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले श्रमिकों को दिया जायेगा। 
  • Delhi Majdur Sahayata Yojana के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले श्रमिकों को 5000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 
  • इस बार दिल्ली सरकार के द्वारा निर्माण मजदूरों के पंजीकरण के लिए अलग पोर्टल शुरू किया जाएगा। जिसमें नए मजदुर पंजीकरण करा सकेंगे। 
  • दिल्ली सरकार द्वारा इस दिल्ली मजदूर सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि सीधे नागरिक श्रमिकों के बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी। इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
  • निर्माण मजदूरों के लिए एक ऑनलाइन पंजीकरण अभियान आरम्भ किया जाएगा। 

Delhi Majdur Sahayata Yojana की पात्रता

  • आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • Delhi Majdur Sahayata Yojana के अंतर्गत राज्य में कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले श्रमिकों को पात्र माना जायेगा। 
  • आवेदक का बैंक अकाउंट होना जरूरी है और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

Delhi Majdur Sahayata Yojana में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

Delhi Majdur Sahayata Yojana ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • यदि आप Delhi Majdur Sahayata Yojana के तहत पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको न्यू यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको डॉक्यूमेंट टाइप, डॉक्यूमेंट नंबर तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपका पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस आदि भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप इस योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे।

Conclusion

हमने अपने इस आर्टिकल के द्वारा आपको Delhi Majdur Sahayata Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है। अगर आप अभी भी किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment