Delhi Oxygen Cylinder Scheme 2022 | आवेदन, लाभ, एवं योजना

कोरोनावायरस महामारी के चलते, देश की एक बड़ी जनसंख्या अपनी सांसों की लड़ाई लड़ रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा बहुत से मुख्य कदम उठाए जा रहे है। ताकि लोगों की एक बड़ी आबादी को मरने से बचाया जा सके। ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने Delhi Oxygen Cylinder Scheme 2024 की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत वे लोग जो कोरोनावायरस से पीड़ित है, उन्हें उनके घर तक ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई दी जाएगी। आज हम आपको इस लेख में दिल्ली ऑक्सीजन सप्लाई योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी कोरोना से पीडित है। और ऑक्सीजन की कमी को झेल रहे हैं। तो आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें, और अपनी ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। 

दिल्ली ऑक्सीजन सप्लाई योजना | Delhi Oxygen Cylinder Scheme

Covid-19 के कारण मरीजों की एवं मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार के लिए लोगों की जान बचाना एक चिंता का विषय बन गया है। कोरोनावायरस के मुकाबले दूसरी लहर में अधिकतर राज्य अस्त-व्यस्त नजर आ रहे हैं। अब राज्य की सरकारों द्वारा कोरोना से निपटने के लिए नई-नई रणनीतियां बनाई जा रही हैं। ऐसे में हाई कोर्ट द्वारा देश की राजधानी दिल्ली को 700 टन ऑक्सीजन देने के लिए केंद्र सरकार को आदेश दिया गया है। 

परंतु दिल्ली सरकार केवल केंद्र सरकार पर ही निर्भर होकर नहीं रहना चाहती। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ऑक्सीजन सप्लाई योजना बनाई गई है। जिसके अंतर्गत वह लोग जो कोरोनावायरस से संक्रमित है, और अस्पताल में उन्हें बेड की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। तो वह अपने घर बैठे भी इलाज कर सकते हैं। ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई, ऑक्सीजन सप्लाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑक्सीजन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑक्सीजन सप्लाई योजना दिल्ली के लाभ

दिल्ली सरकार द्वारा समय-समय पर बहुत सी योजना लोगों के लिए बनाई गई है। अरविंद केजरी सरकार द्वारा गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाये गए। जिससे वह रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर सके, और अपना पेट भर सके। 

इसके अलावा दिल्ली सरकार के द्वारा सभी एवं ऑटो ड्राइवर को पांच ₹5000 दिए गए। 

अब आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली सरकार द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई योजना बनाई गई है। जिसके चलते, जिन रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है, वे अब उपचार के स्थान पर जीवन रक्षक गैस प्राप्त कर सकेंगे।

  • दिल्ली के निवासी घर बैठे ही ऑक्सीजन ले पाएंगे।
  • लोगों को हॉस्पिटल के धक्के खाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • डीएम के द्वारा सभी जानकारी की पड़ताल करके ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।
  • इससे ऑक्सीजन की हो रही कालाबाजारी को रोका जाएगा।
  • जिन लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है, वह ऑनलाइन अप्लाई करके अपने घर में ही ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवा सकते हैं।

Delhi Oxygen Cylinder Scheme अप्लाई करने के लिए दस्तावेज

दिल्ली सरकार द्वारा Delhi Oxygen Cylinder Scheme सप्लाई के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसके द्वारा आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई करके ऑक्सीजन सिलेंडर अपने घर मंगवा सकते हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर अप्लाई करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। 

  • वैध फोटो आईडी कार्ड
  • आधार विवरण
  • कोविड सकारात्मक रिपोर्ट
  • सीटी स्कैन रिपोर्ट

दिल्ली ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कैसे अप्लाई करें?

केजरीवाल सरकार द्वारा इस कठिन दौर में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब, कोविड रोगी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन के सत्यापन के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर आवेदक के दरवाजे पर दिया जाएगा। दिल्ली ऑक्सीजन सिलेंडर का आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करे। 

  • पेज पर जाने के बाद, आवेदन करें, पंजीकरण करें, ऑनलाइन बुक करें और होम डिलीवरीऑनलाइन आवेदन पत्र के पेज पर जाएं।  
  • इसके बाद मांगी हुई सभी उपयुक्त जानकारी अपना नाम, पता आदि सही प्रकार उपयुक्त स्थान में भरे।
  • मांगी गई सभी उपयुक्त डॉक्यूमेंट COVID पॉजिटिव रिपोर्ट, सीटी स्कैन रिपोर्ट, आईडी कार्ड, आदि अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपके पास एक रेफरेंस नंबर आएगा जैसे आप अपने पास सेव करके रख ले।
  • इन स्टेप से आपके ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।

ऑक्सीजन सिलेंडर दिल्ली के आवेदन का स्टेटस कैसे देखें?

  • ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए। 
  • इसके बाद स्टेटस चेकिंग पेज पर जाइए।
  • आवेदन जमा करने के बाद उपयुक्त स्थान में रेफरेंस नंबर भरिये।
  • इस स्टेप के जरिए आप ऑक्सीजन सिलेंडर का वर्तमान स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Conclusion

दिल्ली सरकार का उठाया गया यह कदम अगर ठीक प्रकार से कार्यरत होता है तो, दिल्ली में काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकता है। अक्सर वे लोग जो अस्पताल जाने में असमर्थ होते हैं, या फिर किसी प्रकार से उन्हें अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ नहीं मिलता। तो वह अपनी जिंदगी खो बैठते हैं। दिल्ली सरकार के द्वारा बनाई गई योजना जरूरतमंद मरीजों को घर तक ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायक होगी। 

आज हमने आपको दिल्ली ऑक्सीजन सिलेंडर योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान की है। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे। 

Leave a Comment