Green Ration Card Yojana | ग्रीन राशन कार्ड योजना
भारत सरकार द्वारा समय समय पर राशन कार्ड की नई योजनाओं का आरंभ होता रहता है। ताकि कोई भी राशन कार्ड के होने वाले लाभों से वंचित ना रहे। किसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा गरीब नागरिकों के लिए ग्रीन राशन कार्ड की योजना प्रारंभ की गई है, ताकि कम दरों पर गरीब लोगों को राशन प्रदान हो सके। आज हम आपको अपने इस लेख में ग्रीन राशन कार्ड योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि ग्रीन कार्ड क्या है इसके उद्देश्य एवं लाभ क्या है? एवं इसकी विशेषताएं, और पात्रता एवं अप्लाई करने के लिए कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Green Ration Card Yojana 2021 | ग्रीन राशन कार्ड योजना 2021
केंद्र सरकार द्वारा ग्रीन राशन कार्ड योजना का प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत गरीब लोगों को हर महीने 5 किलो का अनाज प्रदान किया जाएगा। यह 5 किलो अनाज गरीब लोगों को केवल 1 किलो की दर में प्राप्त होगा। वे लोग जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित है। उन लोगों को ग्रीन राशन कार्ड योजना का लाभ मिल सकेगा।
बीपीएल राशन कार्ड धारक भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। भारत के राज्य झारखंड हरियाणा समेत कई राज्यों में इस योजना की शुरुआत की गई है और झारखंड में इस योजना को 15 नवंबर से लागू किया जा चुका है। यदि आप भी Green Ration Card Yojana 2021 पात्रता के पात्र हैं तो आप भी इसका आवेदन कर सकते हैं।
Key Highlights Of Green Ration Card Yojana 2021
योजना का नाम | ग्रीन राशन कार्ड योजना |
किस ने लांच की | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार नागरिकों को ग्रीन राशन कार्ड द्वारा अनाज प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | http://aahar.jharkhand.gov.in/ |
साल | 2021 |
क्या है ग्रीन राशन कार्ड के मुख्य उद्देश्य
ग्रीन राशन कार्ड योजना | Green Ration Card Yojana का मुख्य उद्देश्य है, गरीब एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों एवं परिवारों को कम दरों पर राशन प्रदान करना। इस योजना के अंतर्गत कम रियायती दरों पर मध्यम वर्ग के लोगों को राशन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ पर लोग उठा पाएंगे, जिन लोगों के पास मुख्य रूप से राशन कार्ड नहीं है। या फिर वह बीपीएल राशन कार्ड धारक है।
क्या है Green Ration Card Yojana 2021 के लाभ एवं विशेषताएं
Green Ration Card Yojana 2021 के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों को काफी हद तक सहायता मिल पाएगी।
- इस योजना के माध्यम से मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों को कम दरों पर राशन उपलब्ध हो पाएगा।
- राशन केवल ₹1 प्रति किलो की दर से दिया जाएगा।
- कार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ढाई सौ करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- देश के कई राज्यों में इस योजना की शुरुआत 2020 के अंत तक या फिर 2021 तक लागू कर दी जाएगी।
- वे लोग जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ नहीं उठा पा रहे हैं वह लोग इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
- बीपीएल श्रेणी के लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- Green Ration Card Yojana 2021 के तहत आवेदकर्ता ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ग्रीन राशन कार्ड हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
- योजना में आवेदन करने के लिए भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड
- बैंक के खाते का पूर्ण विवरण
- मोबाइल नंबर
- आवेदक का पहचान पत्र
- आपका बीपीएल कार्ड
- आपके स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
Green Ration Card Yojana Online/Offline Apply | ग्रीन राशन कार्ड योजना एप्लीकेशन फॉर्म
ग्रीन राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको खाद्य आपूर्ति विभाग या जनसेवा केंद्र या फिर PDS केंद्र जाना है।
- वहां से आपको ग्रीन राशन कार्ड योजना आवेदन फॉर्म लेकर भरना है।
- होम में पूछी गई जानकारी सही प्रकार से भरनी है।
- इसी के साथ-साथ आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हैं।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद एवं डॉक्यूमेंट attach करने के बाद आपको यह फॉर्म विभाग में जमा करना है।
- इस तरह ग्रीन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं।
ग्रीन कार्ड राशन राशन कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आपको राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- जब आपके पास होम पेज खुल जाएगा वहां आपको ग्रीन राशन कार्ड के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- इसके बाद पूछी गए सभी जानकारी सही प्रकार भरिए।
- इसके पश्चात आपको अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- सारे महत्वपूर्ण स्टेप को करने के बाद अब आप सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
- इस प्रकार आपका ग्रीन राशन कार्ड योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
अंत मे
इस लेख के माध्यम से हमने आपको ग्रीन राशन कार्ड योजना |Green Ration Card Yojana से संबंधित जानकारी प्रदान की। उम्मीद है कि आपको हमारी जानकारी पसंद आयी। ऐसी ही और जानकारी एवं अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।