ग्राम पंचायत चुनाव हिमाचल प्रदेश”हिमाचल ग्राम पंचायत चुनाव 2020″panchayat election in hp 2020 reservation list”hp gram panchayat election 2020
आज हम आपके लिए हिमाचल ग्राम पंचायत चुनाव 2020 की जानकारी लेकर आए हैं| दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं जल्द ही ग्राम पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं| हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से नामांकन फॉर्म आरक्षण सूची और अधिसूचना की जानकारी प्रदान करेंगे।हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर कवायद तेज हो गई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने कहा है कि राज्य में पंचायती समय पर करवाए जाएंगे उच्च न्यायालय कोविड-19 को लेकर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करेगी|
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावो को लेकर नवंबर माह में हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव 2020 का रोस्टर(HP Gram Panchayat Notification) जारी किये जाने की बात कही जा रही है। पंचायत चुनावो को लेकर महिला और अन्य वर्गों के अनुसार आरक्षण सूची नवंबर के पहली या दूसरे हफ्ते में जारी की जाएगी।चुनावों में नामांकन दाखिल करने की तिथि का भी जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि चुनाव से दो सप्ताह पहले ही नामांकन की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।
हिमाचल ग्राम पंचायत चुनाव 2020
हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत उप प्रधान, ग्राम पंचायत मेंबर के लिए इसी साल नवम्बर/दिसंबर 2020 में चुनाव कराये जाने हैं। पंचायत चुनाव आरक्षण सूची की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी|महिलाओं को तरजीह देते हुए इन पंचायत चुनावो में महिलाओं को बड़ी संख्या में भागीदारी को सुनिश्चित किये जाने की बात कही जा रही है। इसके लिए महिलाओ को HP पंचायत चुनावो में आरक्ष का लाभ दिया जायेगा
HP Gram Panchayat Election
नाम | हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव |
अधिसूचना जारी की गयी | निर्वाचन आयोग के द्वारा |
समय सीमा | जल्द ही |
अधिसूचना जारी किये जाने की तिथि | जल्द ही |
आरक्षण लिस्ट | जल्द ही |
चुनाव चिन्ह की जानकारी | क्लिक करे |
श्रेणी | हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.himachal.nic.in |
हिमाचल पंचायत चुनाव 2020 आरक्षण सूची
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के दो जिलों ने पंचायत समितियों, पंचायत प्रधान, जिला परिषद वार्ड, वार्ड सदस्य आदि पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। मंडी सदर की पंचायत समिति और पंचायतों के वार्डों का आरक्षण रोस्टर उपमंडलाधिकारी मंडी ने जारी कर दिया है। पंचायत समिति के 27 वार्डों में से 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें चार सीटें एससी महिला के लिए आरक्षित हैं।
3226 पंचायतों में होने वाले चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण पहले ही महिलाओं को दिया जा चूका है। इसके अलावा भी 15 प्रतिशत आरक्षण OBS, SC और ST वर्ग के लोगों को दिया गया है।
विकास खंड पांवटा की 78 पंचायतों में से 39 पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।
बसंतपुर पंचायत समिति अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह मशोबरा, टूटू, चौपाल, छौहरा में सामान्य महिला वर्ग, ठियोग और ननखड़ी में अजा महिला वर्ग के अलावा रामपुर, नारकंडा, जुब्बल-कोटखाई, कुपवीं और रोहड़ू में पंस अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा।
मंडी सदर का रोस्टर
पंचायत समिति के 27 वार्डों में से 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. इसमें चार सीटें एससी महिला के लिए आरक्षित हैं. दस वार्ड अनारक्षित और तीन वार्ड एससी के लिए आरक्षित हैं|
हिमाचल पंचायत चुनाव ताज़ा खबर, न्यू अपडेट 2020
हिमाचल पंचायत चुनाव नामांकन फॉर्म जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे| उसके बाद आप नामांकन फॉर्म भर कर पंचायत चुनाव के लिए खड़े हो सकते हैं|
समाचार पत्र के अनुसार इस बार ग्राम पंचायत चुनावो में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा|
हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव चिन्ह निर्धारित किये हुए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निम्न चुनाव चिन्हो में से ही अपने चिन्ह चुनना होंगे –
- ग्राम पंचायत प्रधान के लिए यह हैं चुनाव चिन्ह
- ग्राम पंचायत मेंबर के लिए यह हैं चुनाव चिन्ह
- ग्राम पंचायत उप प्रधान के लिए यह हैं चुनाव चिन्ह
पूछे गए प्रश्नों के उत्तर
चुनाव के लिए जनगणना कराई जाएगी?
नहीं, इस वर्ष चुनाव के लिए जनगणना नहीं होगी, ये चुनाव 2010-11 की जनगणना के आधार पर ही किये जायेगे|
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव कब होंगे?
ये चुनाव इस साल (नवंबर) के नवंबर / दिसंबर तक होने की उम्मीद है।
क्या हिमाचल पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए कोई आरक्षण है?
जी हां, हिमाचल पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।