kali bai scooty yojana 2022 list|kalibai scooty yojana 2021 list pdf|मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2020 21 लिस्ट|कालीबाई स्कूटी योजना 2020-21 लिस्ट:राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु लाई गई है। राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को इस योजना के तहत स्कूटी दी जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह सराहनीय कदम है।कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कू टी योजना का लाभ अब सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से पिछड़ी बालिकाओं (ईबीसी) को भी मिलेगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।प्रदेश में योजना से ईबीसी वर्ग की छह सौ बालिकाएं लाभान्वित होंगी जिसमें से पचपन फीसदी कला, चालीस विज्ञान व पांच फीसदी वाणिज्य वर्ग में बारहवीं उत्तीर्ण बालिकाएं स्कू टी प्राप्त कर सकेंगी।
अब काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत सामान्य वर्ग की आर्थिक पिछड़ा वर्ग(ईबीसी) की मेधावी छात्राओं काे भी स्कूटी दी जाएगी। ऐसी 10वीं कक्षा की 24 व 12वीं कक्षा की 50 बालिकाएं हैं, जिन्होंने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि इंदिरा प्रियदर्शी पुरस्कार जिले में 8 जाति वर्ग में सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को दिया जाता है, जो कि प्रत्येक जाति वर्ग में एक-एक स्कूटी ही दी जाती है। सरकारी या निजी विद्यालयों में सामान्य वर्ग की आर्थिक पिछड़ा वर्ग की पढ़ने वाली मेधावी बालिकाओं के लिए यह योजना है।
kalibai scooty yojana 2022 list
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 7 अगस्त 2021 को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अध्ययन करने वाले महाविद्यालय के छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बालिकाओं को उनकी इच्छा और आशाओं के अनुरूप करियर में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाए। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मुख्यमंत्री निवास से की गई। जिसके माध्यम से कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना का शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर लाभार्थी छात्राओं से मुख्यमंत्री द्वारा संवाद भी किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, परिवार की स्थिति, कैरियर से संबंधित चर्चा की एवं सरकार द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं पर फीडबैक भी लिया। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिला कलेक्टर और कॉलेज प्रचारओ को यह निर्देश दिया गए कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद पात्र छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया जाए।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022
योजना का नाम | कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की छात्राएं |
उद्देश्य | स्कूटी प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021 |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिसके लिए सरकार द्वारा स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से स्कूटी के स्थान पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को ₹40000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 के माध्यम से वह सभी छात्राएं जो किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती थी उन्हें शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कारगर साबित होगी।
कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। क्योंकि ज्यादा से ज्यादा छात्रा शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे एवं शिक्षा के साथ उनको रोजगार की भी प्राप्ति होगी। अब छात्राओं को अध्ययन करने के लिए घर से दूर जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी एवं छात्राओं का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना पात्रता
- अभी तक राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- केवल SC/ST/OBC/अन्य अल्पसंख्यक समूह एवं सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- वह बालिका है जो पहले से किसी अन्य स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी है वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि बालिका द्वारा पहले TAD डिपार्टमेंट या फिर स्कूल विभाग से दसवीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर स्कूटी प्राप्त कर चुकी है वह बारहवीं कक्षा के अंकों पर ₹40000 की नकद राशि प्राप्त करने की पात्र है।
- आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपया या फिर उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक के माता पिता टैक्स पेयर नहीं होने चाहिए।
- राजस्थान बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 65% अंक एवं सीबीएसई बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
- लाभार्थी द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
- यदि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने में एवं ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बीच अंतराल है तो छात्रा को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- जनाधार या भामाशाह कार्ड
- नियमित रूप से उपस्थिति का संस्थान द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन प्रोग्राम में नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र यदि लाभार्थी दिव्यांग है तो
Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको रजिस्ट्रेशन के प्रकार में सिटीजन का चयन करना होगा।
- अब आप जान आधार, भामाशाह, फेसबुक या फिर गूगल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं।
- आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगइन करना होगा।
- अब आपको कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
Rajasthan free laptop yojana 2022
kalibai scooty yojana 2022 list
- सबसे पहले आपको हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फाइनल लिस्ट ऑफ काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2019-20 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप लाभार्थी सूची देख सकते हैं।