MP Panchayat Chunav Aarakshan List 2022|मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची 2022

MP Panchayat Chunav Reservation Seat List|MP Panchayat Chunav 2022 Seat List|mp panchayat chunav 2022 new update|एमपी पंचायत चुनाव का आरक्षण|मध्य प्रदेश चुनाव की ताजा खबर 2022:: मध्य प्रदेश में 52 जिला पंचायत और 23 हजार से ज्यादा पंचायतें हैं जिनके लिए चुनाव होना है. पंचायत चुनाव में जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत, जनपद, पंच सरपंच के लिए चुनाव होंगे. प्रदेश में 52 जिला पंचायत अध्यक्ष, 313 जनपद अध्यक्ष, 23012 पंचायत के लिए चुनाव की सूचना जारी की जाएगी|

पंचायत चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. मध्‍य प्रदेश में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. पंचायतों में एससी-एसटी और महिला वार्डों के आरक्षण की सूचना आज जारी होगी|परिसीमन के बाद त्रिस्तरीय (ग्राम, जनपद और जिला) पंचायतों के आरक्षण की प्रारंभिक सूचना के बाद आज अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों की सूचना जारी की जाएगी.

एमपी पंचायत चुनाव का आरक्षण की सूचना में आरक्षित वार्ड, निर्वाचन क्षेत्र, सरपंच और जनपद अध्यक्षों की संख्या की पूरी जानकारी रहेगी. आरक्षित वार्ड और निर्वाचन क्षेत्र की सूचना प्रकाशित करने के बाद 25 मई को आरक्षण करके इसका प्रकाशन किया जाएगा. 26 मई को कलेक्टर अधिसूचना जारी करने के साथ इसकी जानकारी पंचायतराज संचालनालय को भेजेंगे. इसके बाद राज्य स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाएगा|

MP Panchayat Chunav aarakshan list 2022

मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची 2022 आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई तक पूरी करनी है. इसके साथ ही आरक्षण के लिए गाइडलाइन भी जारी हुई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 50% से ज्यादा आरक्षण की सीमा नहीं होनी है. इसके लिए सबसे पहले एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षण तय होगा. राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव का भी कार्यक्रम जारी करेगा. निकाय चुनाव की शुरुआत जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकती है|

MP Panchayat Chunav 2022 Seat List

ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत और निकाय चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद व्यवस्था में बदलाव हो गया है. प्रदेश में पहले 56 जनपद अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से आते थे लेकिन अब 30 मिलेंगे|

168 जिला पंचायत सदस्य ओबीसी के होते थे अब 102 होंगे.

-1280 जनपद सदस्य ओबीसी के थे अब 771 होंगे.

-4023 सरपंच ओबीसी के थे अब 2985 होंगे. हालांकि राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण के आधार पर पंचायत राज व्यवस्था में आरक्षण लागू करने जा रही है. आरक्षण पूरा होने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी|

ग्राम पंचायत चुनाव 2022 आरक्षण सूची mp

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश में MP पंचायत चुनाव का रास्ता साफ कर दिया गया है कौन के फैसले के मुताबिक OBC आरक्षण के लिए तय शर्तों को पूरा किए बिना आरक्षण नहीं मिल सकता। अभी सिर्फ SC/ST आरक्षण के साथ ही चुनाव कराने होंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य चुनाव आयोग को 15 दिन के अंदर अधिसूचना जारी करने का आदेश दे दिया गया है अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है 5 साल में चुनाव करवाना सरकार की संवैधानिक जिम्‍मेदारी है। कोर्ट ने भाजपा सरकार द्वारा जमा की गई अब इस रिपोर्ट को अधूरा माना है इसलिए स्थानीय चुनाव 36% आरक्षण के साथ ही होंगे। इसमें 20% STऔर 16% SC का आरक्षण रहेगा।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण 31 मई को करेगा. राजधानी भोपाल के बाल्मी संस्थान में दोपहर 12 बजे से 31 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू होगी, इसके लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं|

कलेक्टरों को 7 दिन में जानकारी भेजने के निर्देश 
पंचायत राज संचालनालय  विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को जिला अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं, 31 मई को आरक्षण प्रक्रिया लॉट सिस्टम के माध्यम से होगी, जहां सभी जिला कलेक्टरों को 7 दिन के अंदर सूचना जारी कर चश्पा करने के आदेश दिए हैं. यह सूचना कलेक्टर कार्यालय ओर जिला पंचायत कार्यालय में चश्पा करवाई जाएगी. जिसके बाद 31 मई को राजधानी में यह प्रक्रिया पूरी होगी|

तीन चरणों में होने हैं पंचायत चुनाव 
जिला पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान भी कर सकता है. बता दें कि पंचायत चुनाव तीन चरणों में पूरा कराए जाएंगे, जिसका कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग पहले ही कर चुका है. ऐसे में अब चुनाव के ऐलान में ज्यादा समय नहीं बचा है|

यहां पर होगा रिजर्वेशन

  • जनपदों में सुबह 11 बजे: जनपद पंचायत फंदा-बैरसिया में पहले 185 ग्राम पंचायतें थीं, यह संख्या परिसीमन के बाद बढ़कर 222 हो गई। इनमें फंदा की 96 और बैरसिया की 125 पंचायतें शामिल हैं। वहीं, दोनों जनपदों में कुल 3149 वार्ड है। जिनके लिए पंचों का रिजर्वेशन भी किया जाएगा। दोनों जनपदों में सुबह 11 बजे से आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।
  • जिला पंचायत में सुबह 11 बजे: जिपं के 10 और फंदा-बैरसिया जनपद के 50 वार्डों के लिए आरक्षण प्रोसेस जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जनपद फंदा और बैरसिया अध्यक्ष पद के लिए भी रिजर्वेशन किया जाएगा।
  • रविंद्र भवन में दोपहर 3 बजे: भोपाल नगर निगम चुनाव के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) एवं अनारक्षित (महिला) के वार्डों का आरक्षण दोपहर 3 बजे रविंद्र भवन पुराना ऑडिटोरियम हॉल भोपाल में होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण तय करने का पूरा कार्यक्रम।

त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण तय करने का पूरा कार्यक्रम।

कौन हो सकेंगे शामिल
आरक्षण प्रोसेस में कोई भी शामिल हो सकेगा। नगर निगम वार्डों के आरक्षण प्रोसेस देखने के लिए ऑडिटोरियम के बाहर टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया, सैनिटाइज करने के बाद ही ऑडिटोरियम में एंट्री मिलेगी। सभी एंट्री गेट पर सैनेटाइजर रखा जाएगा।

जिपं अध्यक्ष के लिए रिजर्वेशन 31 मई को
प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रिजर्वेशन 31 मई को दोपहर 12 बजे से होगा। रिजर्वेशन प्रोसेस जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी के ऑडिटोरियम में की जाएगी। इस पर सबकी नजर रहेगी। कई के समीकरण बनेंगे तो कइयों के गड़बड़ाएंगे।

निगम-नपा महापौर, अध्यक्ष के लिए तारीख तय नहीं
प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में महापौर-अध्यक्षों के लिए भी रिजर्वेशन राजधानी में होगा। हालांकि, अभी डेट तय नहीं हो पाई है।

Mp panchayat chunav 2022 seat list district wise

कुल वार्ड: 85 महिला आरक्षित कुल वार्ड: 42

अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड: 13

महिला आरक्षित कुल वार्ड:07

(18,30,45,46,59,61,76)

अनुसूचित जनजाति आरक्षित वार्ड: 03

महिला आरक्षित कुल वार्ड:02

(77,79)

अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित वार्ड: 18

महिला आरक्षित कुल वार्ड: 9

(6,12,16,19,23,29,43,67,74)

सामान्य वर्ग के वार्ड: 51

महिला आरक्षित कुल वार्ड: 24

( 2,3,4,7,8,15,20,25,28,34,37,38,39,42,44,48,52,55,60,62,69,71,73,84)

इंदौर जिले की चारों जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया आज संपन्न हुई। इसमें इंदौर जनपद को अनारक्षित मुक्त रखा गया है। वहीं महू जनपद अनुसूचित जाति मुक्त, सांवेर जनपद अनुसूचित जन जाति (महिला) और देपालपुर जनपद- अनारक्षित (महिला)।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव प्रदेश में 2022

मध्य प्रदेश जिला पंचायतों की आरक्षण सूची

अलीराजपुरअनुसूचित जनजाति महिला
आगर मालवासामान्य
अनूपपुरसामान्य महिला
अशोकनगरसामान्य
बुरहानपुरअनुसूचित जनजाति
भिंडसामान्य महिला
बड़वानीअनुसूचित जनजाति
बालाघाटसामान्य
बैतूलसामान्य
भोपालसामान्य महिला
छतरपुरसामान्य महिला
छिंदवाड़ाअनुसूचित जाति
डिंडोरीअनुसूचित जनजाति
दतियासामान्य
धारसामान्य
देवासअनुसूचित जाति
दमोहपिछड़ा वर्ग महिला
ग्वालियरअनुसूचित जाति महिला
गुनापिछड़ा वर्ग
हरदाअनुसूचित जनजाति
नर्मदा पुरमअनुसूचित जनजाति महिला
इंदौरअनुसूचित जाति महिला
जबलपुरअनुसूचित जनजाति
झाबुआअनुसूचित जनजाति महिला
खंडवा अनुसूचित जाति
कटनीअनुसूचित जाति
खरगोनसामान्य
मुरैनासामान्य महिला
मंदसौरपिछड़ा वर्ग महिला
मंडला अनुसूचित जनजाति
नीमचसामान्य
नरसिंहपुर अनुसूचित जनजाति महिला
निवाड़ीसामान्य महिला
पन्नासामान्य महिला
रीवाअनुसूचित जनजाति महिला
रतलामअनुसूचित जाति महिला
रायसेनसामान्य
राजगढ़सामान्य
सागरसामान्य
सिवनीअनुसूचित जाति
सतनाअनुसूचित जनजाति
शहडोलसामान्य महिला
श्योपुरअनुसूचित जनजाति महिला
सिंगरौलीअनुसूचित जनजाति महिला
सीधीसामान्य महिला
शाजापुरपिछड़ा वर्ग
सीहोरसामान्य
शिवपुरीसामान्य
टीकमगढ़सामान्य महिला
उज्जैनसामान्य महिला
उमरियासामान्य महिला
विदिशासामान्य महिला

जिला पंचायत सदस्यों का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित होगा

चुनाव अधिकारी ने बताया, ‘इसके जरिए जिला पंचायत के 875 सदस्यों, जनपद के 313, सरपंचों के 22,921 एवं पंचों के 3,63,726 सदस्यों का चुनाव होगा। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए वोटों की गिनती 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्यों का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित होगा।

मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायत चुनाव के लिए अपने कार्यक्रम की घोषण कर दी है। राज्य में पंचायत चुनाव जून-जुलाई महीने में तीन चरणों में संपन्न होंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों-25 जून, एक जुलाई और आठ जुलाई को होंगे।

इस चुनाव से करीब चार लाख पदों को भरा जाएगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 15 जुलाई को होगी। पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में शुक्रवार से आचार संहिता प्रभावी हो गई है। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। 

मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण सूची 2022

ग्राम पंचायत चुनाव मध्यप्रदेश 2022 अपडेट रहने के लिए चुनाव आधिकारिक वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in/ पर जाकर जानकारी ले सकते हैं |

Leave a Comment