एमपी शिक्षा पोर्टल: shikshaportal.mp.gov.in रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व लिस्ट

MP Shiksha Portal ।। एमपी शिक्षा पोर्टल

शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बहुत से कदम उठाए जाते हैं। जिसके चलते मध्य प्रदेश की सरकार ने भी एमपी शिक्षा पोर्टल का आरंभ किया है। 

आज हम आपको MP Shiksha Portal के बारे में विस्तार से अपने इस लेख में बताएंगे। हम आपको बताएंगे कि एमपी शिक्षा पोर्टल क्या है? इसके क्या फायदे एवं उद्देश्य है?

क्या है एमपी शिक्षा पोर्टल (MP Shiksha Portal)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी शिक्षा पोर्टल का निर्माण किया गया है। एमपी शिक्षा पोर्टल पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी, स्कूल से संबंधित जानकारी, शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी आदि की जानकारी आप आसानी से हासिल कर पाएंगे। साथ ही यदि कोई विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहता है तो फिर भी इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकता है। MP Shiksha Portal की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए पूरा लेख अवश्य पढ़े। 

एमपी शिक्षा पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2021 Highlight

योजना का नामएमपी शिक्षा पोर्टल रजिस्ट्रेशन
कब शुरू की गयीवर्ष 2021 में
विभागमध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड 
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र एवं छात्राएं 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://shikshaportal.mp.gov.in/

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल के उद्देश्य एवं लाभ

मध्य प्रदेश सरकार का मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल लांच करने का सबसे मुख्य उद्देश्य है शिक्षा से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करना। एवं छात्रों को यह सहूलियत प्रदान करना कि वह ऑनलाइन मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल के माध्यम से छात्र स्कॉलरशिप एवं मध्य प्रदेश सरकार दी जाने सभी योजनाओं के लिए आसानी से पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकें। 

तो आइए जानती है मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल के लाभ

  • मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
  • पोर्टल के माध्यम से स्कॉलरशिप के लिए भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
  • मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल में सभी प्रकार की शिक्षा से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल की जा सकती है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप सभी स्कूलों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही पोर्टल में आप सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन बी भी आसानी से देख सकते हैं।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें? 

  • सबसे पहले आप एमपी शिक्षा पोर्टल के मुख्य आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • वहां पर आपको छात्रवृत्ति का ऑप्शन नजर आएगा जिस पर आप को क्लिक करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इसके बाद आपको दिए गए ऑप्शन में आपका एकेडमिक ईयर और कक्षा सही प्रकार भरना होगा।
  • इसके बाद छात्रवृति योजनाओं की जानकारी देखें पर क्लिक करें। 
  • इस प्रोसेस के माध्यम से आप छात्रवृत्ति योजनाओं की सभी जानकारी आसानी से हासिल कर पाएंगे।

पशुपालन योजना मध्यप्रदेश 2021

कैसे करें स्कॉलरशिप कैलकुलेट?

  • कॉलेज से कैलकुलेट करने के लिए आपको सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आप को छात्रवृत्ति गणना ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसी आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा।
  • पेज पर पूछी उपयुक्त जानकारी पूरी तरह भर के अपना हक जाने पर क्लिक करें। 
  • इस आसान प्रक्रिया से आप अपनी स्कॉलरशिप कैलकुलेट कर सकते हैं।

स्कॉलरशिप स्वीकृत हुई या नहीं जांचने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
  • वेबसाइट ओपन करते ही आपको छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करके एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी भरनी है। इसके बाद अपना शैक्षणिक वर्ष भरे। इसके बाद दिया हुआ कैप्चा ठीक प्रकार भरे। सब कुछ भरने के बाद विद्यार्थी की छात्रवृत्ति सम्बंधित जानकारी देखें पर क्लिक करे।
  • इस प्रक्रिया से आप यह जान पाएंगे कि आप की छात्रवृत्ति स्वीकृत है या नहीं।

 लैपटॉप वितरण का पेमेंट स्टेटस चेक करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले आप एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाइए।
  • इसके बाद आपको लैपटॉप वितरण का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको ही भुगतान स्थिति का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको भी व्यू योर पेमेंट स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर अपना बारहवीं कक्षा का रोल नंबर डालिए और गेट डीटेल्स के लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • पूरा प्रोसेस होते ही आपका पेमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

छात्र का बेनिफिट स्टेटस कैसे ट्रैक करें

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in के मुख्य पृष्ठ पर जाइए।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको स्टूडेंट ट्रैकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे कि नया पेज आपके सामने खुल जाएगा।
  • इसके बाद अपनी समृद्ध आईडी एवं कैप्चर डालिए। और इसके बाद ट्रक बेनिफिट स्टेटस पर क्लिक कीजिए।
  • प्रोसेस कंप्लीट होते ही पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति कैसे जांचें?

  • सर्वप्रथम आप मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • इसके बाद आपको जाति प्रमाण पत्र सत्यापन की स्थिति जाने का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको नया पेज दिखेगा।
  • इसके बाद आपको आपके समग्र आईडी, एवं कैप्चा सही से जगह पर भरना है।
  • प्रोसेस पूरा होते ही आप कास्ट सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन स्टेटस आसानी से जान पाएंगे।

निष्कर्ष

मध्य प्रदेश द्वारा शुरू किए गए एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से काफी छात्र छात्राओं को मुनाफा हुआ है। इससे वह आसानी से ही घर बैठे अपनी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 उम्मीद का करते हैं कि, आपको हमारी पोस्ट में पूरी जानकारी मिली होगी। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment