cm kisan kalyan yojana|cm kisan kalyan yojana mp|mukhyamantri kisan kalyan yojana form|mukhymantri kisan kalyan yojana|mukhyamantri kisan kalyan yojana form pdf
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कृषको को लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के साथ-साथ राज्य शासन द्वारा कृषि को लाभ का धंधा बनाये जाने की परिकल्पना को पूर्ण करने कृषि हेतु उन्नत तकनीक का उपयोग करने, कृषको की आय संवर्धन के उद्देश्य को पूर्ण करने एवं प्रदेश के किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना माह सितंबर 2021 से क्रियान्वयन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष में दो समान किस्तो में कुल राशि रूपये 04 हजार का भुगतान किसानो को किया जावेगा।
वित्तीय वर्ष के अंतर्गत दी जाने वाली दो समान किस्तो में से प्रथम किस्त का भुगतान एक अप्रैल से 31 अगस्त के मध्य तथा द्वितीय किस्त का भुगतान 01 सितंबर से 31 मार्च के मध्य किया जावेगा। इस योजना की पात्रता हेतु पीएम किसान योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्ते ही लागू होगी। अर्थात पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही को ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त होगा। योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है।
एमपी सीएम किसान कल्याण योजना
मध्य प्रदेश के प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को अब सालाना 6 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 4 हजार रुपये सालाना देगी। इस तरह अब पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 6 हजार रुपये और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले चार हजार रुपये जोड़कर किसानों को कुल 10 हजार रुपये सालाना मिलेंगे।
Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana 2020 Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
घोषणा | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
किसके द्वारा संचालित | राज्य सरकार द्वारा |
शुरुआत | पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर 25 सितंबर 2020 को प्रारंभ होगा राशि वितरण |
योजना का लक्ष्य | किसानों की आय बढ़ने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता करना |
सहायता राशि | 4000 रूपये |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसान |
भुगतान प्रक्रिया | पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि के साथ दो किस्तों में चार-चार हजार रूपये दिए जायेंगे |
ऑफिसियल वेबसाइट | अभी शुरू नही हुई |
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पात्रता
- योजना को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सिर्फ मध्यप्रदेश के निवासियों के लिए शुरू किया गया है, अतः इस योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा.
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जो इस योजना में रजिस्टर है, और उन्हें इसकी किश्तें मिलती है, उन्हें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का भी पात्र माना जायेगा और योजना के अंतर्गत पैसों की किश्तें आती रहेंगी.
- पीएम किसान योजना की जो भी पात्रता है, वही इस मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में भी लागु होगी.
- योजना मुख्य रुप से लघु सीमान्त किसानों के लिए है, अतः वे ही गरीब किसान आवेदन कर सकते है.
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी है कि किसानो के पास खेती के योग्य भूमि हो, जिसमें वे खेती किसानी ही करते हो.
cm kisan kalyan yojana जरुरी दस्तावेज
- पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
- आधार कार्ड
- मध्यप्रदेश का मूल निवासी पत्र
- किसान विकास पत्र या किसान क्रेडिट कार्ड
- राशन कार्ड
मध्यप्रदेश पशुपालन लोन योजना 2021
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पीडीएफ एप्लीकेशन फॉर्म
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके सामने फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में आधार नंबर तथा इमेज कोड भरना होगा।
- इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपके इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
यदि आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी सूची देखना चाहते हैं तो आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची देखनी होगी। वे सभी लाभार्थी जिनको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है उनको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, सब डिस्टिक, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
- अब आपको गेट रिपोर्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लाभार्थी सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
Sir which former have received payment of “PM kisan yojna” . He need any documents or any process for “CM kisan yojna” or without any process it will credited in same.
How I can apply for pashipalan yojna
Ish yojna me kisano ko kya labh milega aur kese apply kare