बीपीएल सूची 2022 में नाम देखें: बीपीएल सूची 2022, Download New BPL List

BPL New List 2022 | BPL List Up | बीपीएल सूची 2022 | BPL List Bihar | BPL New Gujarat | बीपीएल सूची में नाम देखें | राज्य वार बीपीएल सूची | Gram Panchayat BPL List

बीपीएल सूची सरकार द्वारा बनाया गया एक ऐसा लेखा-जोखा है। जो देश में हो रही जनगणना में लोगों की आय और परिवार की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाता है। बीपीएल सूची को ऑनलाइन पोर्टल पर केंद्र सरकार द्वारा स्टेट वाइज जारी किया गया है। वे लोग जो BPL List में अपना नाम देखना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। और केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न योजनाओं, जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम सहज बिजली हर घर योजना और ऐसी ही अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। 

New BPL List 2022

इस योजना के तहत सामाजिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन देश के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग को बीपीएल परिवारों के आधार पर किया जाता है। देश के वे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, उन परिवारों को बीपीएल की श्रेणी में गिना जाता है। आज के समय में केंद्र सरकार द्वारा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए लोगो का चयन बीपीएल परिवारों की सूची में आने वाले लोगों में से किया जा रहा है। देश के वे सभी परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं वह New BPL List 2022 में अपना नाम खोज सकते हैं। इस योजना के चलते लाभार्थियों को किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे ही इंटरनेट के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से बीपीएल लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। 

बीपीएल कार्ड

बीपीएल कार्ड सूची, भारत में हुई जनगणना के आधार पर लोगों की आय, एवं परिवार की स्थिति को देखकर तैयार की जाती है। वे लोग जो बीपीएल कार्ड धारक हैं, उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजना एवं सरकारी राशन दुकानों पर भी रियायती छूट मिलती है। आज के समय में 2011 की हुई जनगणना के आधार पर लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नई बीपीएल सूची तैयार की जा रही है। इस बीपीएल कार्ड में आने वाले सभी लोगों को आरक्षण प्राप्त करवाया जाएगा। इस बीपीएल कार्ड के दौरान सभी लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं हर घर बिजली योजना जैसी योजनाओं का लुफ्त उठा पाएंगे। 

BPL New List 2022 के मुख्य उद्देश्य

इस BPL New List 2022 का मुख्य उद्देश्य है उन लोगों की सहायता करना जो आर्थिक रूप से ही काफी गरीब है। वे लोग जो गरीबी रेखा से बहुत नीचे अपना जीवन यापन कर रहे होते हैं, उन्हें बीपीएल सूची में रखा जाता है। इस योजना के चलते लाभार्थियों को अपना नाम बीपीएल लिस्ट में देखने के लिए किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वह घर बैठे ही केंद्र सरकार द्वारा जारी New बीपीएल लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। जिसके चलते लोगों की समय की भी बचत होती है। लाभार्थी आसानी से घर बैठे ही SECC-2011 मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं। जिसका नाम इस लिस्ट में आता है, उसे काफी हद तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जाता है। 

बीपीएल सूची (BPL List) 2022 से होने वाले लाभ

  • वे सभी लाभार्थी जिनका नाम बीपीएल सूची में आएगा, उन्हें सरकार द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाएगा। 
  • देश के सभी गरीब परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, वह घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीपीएल लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक सकते हैं।
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी परिवारों को सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता भी प्रदान होगी। साथी उनके बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिल सकती है। साथ ही साथ सरकार द्वारा रोजगार भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। 
  •  BPL List लिस्ट में आने वाले लोगों को सबसे बड़ा फायदा होगा कि सभी लोगों को सब्सिडी रेट एवं डीपो में राशन प्रदान किया जाएगा। जिसमें चावल, गेंहू, दाल, तेल आदि सभी चीजें शामिल हैं।
  • बीपीएल कार्ड धारक सभी परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं में भी काफी हद तक छूट मिलती है।
  • देश के किसानों को भी इसमें बड़ा फायदा होगा, जैसे कि कृषकों को ऋण ब्याज में कमी कर दी जाएगी। 

बीपीएल सूची में अपना नाम कैसे देखें

देश के वे सभी लाभार्थी परिवार, जो New बीपीएल लिस्ट में अपना नाम देखने में इच्छुक हैं। वह नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें। आप बीपीएल लिस्ट में अपना नाम दो तरीकों से देख सकते हैं, जो कि निम्नलिखित है।

नरेगा (NREGA) योजना में शामिल नामों के आधार पर

केवल बीपीएल परिवारों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA योजना) में सम्मिलित किया जाता है। कारणवश इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर, लाभार्थी परिवारों की सूची को देखकर न्यू बीपीएल सूची 2021 की जांच हो सकती है। 

  • सबसे पहले आप SECC-2011  MGNAREGA की आधिकारिक वेबसाइट गूगल में ओपन कीजिए। जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारियों का चयन करना है, जैसे कि State , District और तहसील, ग्राम पंचायत आदि।
  • सभी जानकारी को सही प्रकार भरिये और सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको आपके नाम, लिंग, आयु, श्रेणी, पिता का नाम, कुल सदस्य, वंचित कोड एवं गिनती के साथ पूरी बीपीएल सूची दिखाई देगी। 
  • खुली हुई बीपीएल लिस्ट में आप अपना नाम खोज सकते हैं। साथ ही यदि आप इसका प्रिंट आउट निकालना चाहते हैं तो SECC-2011 आखिर सूची के नीचे भाग में मौजूद प्रिंट के बटन पर क्लिक करिए। और इसका प्रिंट डाउनलोड कर लीजिए। 

राज्यवार बीपीएल सूची डाउनलोड में अपना नाम देखें

देश के वह लोग जो स्टेट के आधार पर बीपीएल लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं। तो वह सभी राज्यों के उपभोक्ता मामले, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। 

मोबाइल ऐप के जरिए बीपीएल सूची लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

  • बीपीएल सूची में आने वाले सभी लाभार्थी अब मोबाइल ऐप के जरिए भी बीपीएल सूची में अपना नाम देख सकते है।  
  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाइए, और सर्च बार में बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट ऐप को लिखकर सर्च कीजिए। 
  • इसके बाद इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल कीजिए। 
  • ऐप ओपन होने के बाद वहां पर चेक लिस्ट का एक लिंक दिखाई देगा, जिसमें आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको उपयुक्त सभी जानकारी जैसे कि राज्य, जिला का नाम आदि भरने है। अब सबमिट बटन पर क्लिक करना है।  
  • इसके बाद आपके फोन में बीपीएल धारकों की लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें आप अपने नाम की खोज कर सकते हैं।
State NameTotal HouseholdsLink
28 States BPL List
Andhra Pradesh1,22,70,164View List
Arunachal Pradesh2,60,217View List
Assam64,27,614View List
Bihar2,00,74,242View List
Chhattisgarh57,14,798View List
Goa3,02,950View List
Gujarat1,16,29,409View List
Haryana46,30,959View List
Himachal Pradesh14,27,365View List
Jammu and Kashmir20,94,081View List
Jharkhand60,41,931View List
Karnataka1,31,39,063View List
Kerala76,98,556View List
Madhya Pradesh1,47,23,864View List
Maharashtra2,29,62,600View List
Manipur5,78,939View List
Meghalaya5,54,131View List
Mizoram2,26,147View List
Nagaland3,79,164View List
Odisha99,42,101View List
Punjab50,32,199View List
Rajasthan1,31,36,591View List
Sikkim1,20,014View List
Tamil Nadu1,75,21,956View List
Tripura8,75,621View List
Uttarakhand19,68,773View List
Uttar Pradesh3,24,75,784View List
West Bengal2,03,67,144View List
Union Territories BPL List
Andaman & Nicobar Islands92,717View List
Chandigarh2,14,233View List
Dadra & Nagar Haveli66,571View List
Daman & Diu44,968View List
National Capital Territory of Delhi33,91,313View List
Lakshadweep10,929View List
Puducherry2,79,857View List

आखिर में

इस लेख में हमने आपको BPL New List 2021 से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की है। जिसके अंतर्गत वे सभी लोग जो गरीबी रेखा से नीचे गिने जाते हैं। वह सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं। यदि आपको हमारे लेख में किसी भी प्रकार की त्रुटी है, तो आप हमसे प्रश्न करके पूछ सकते हैं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे हैं।

Leave a Comment