Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022

Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022 | राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना आवेदन | मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म

राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए एक नई योजना निकाली है जिसका नाम Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022 है। इस योजना के तहत किसानों को खेती की गतिविधियों के चलते हुए कोई हादसा होने पर आर्थिक मदद दी जाएगी। 

इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको इस योजना से संबंधित सभी जानकारी बताने जा रहे है। जैसे कि Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana उद्देश्य,क्या है इसके जरूरी दस्तावेज, क्या है,इसके लाभ एवं विशेषताएं क्या है इस योजना की पात्रता क्या है और इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है आदि, तो आप से अनुरोध है कि आप हमारे इस आर्टिकल को विस्तार से पूरा पढ़े।

Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022

राजस्थान सरकार ने राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना को शुरू किया है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्तीय वर्ष का बजट की शुरुआत करते समय की गई है। 

Swanirbhar Nari-AtmaNirbhar Assam Scheme: Apply Online Benefits

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना द्वारा अगर कृषि गतिविधियों के चलते हुए किसानों की मृत्यु हो जाती है या उन्हें किसी स्थायी या आंशिक विकलांगता का सामना करना पड़ता है तो उन्हें ऐसे में आर्थिक मदद दी जाती है। यह आर्थिक मदद ₹5000 से लेकर ₹200000 धनराशि तक की होगी।

Highlights Of Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022

योजना का नामराजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना
किस ने लांच कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के किसान
उद्देश्य   दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक
आर्थिक सहायता₹5000 से लेकर ₹200000 तक

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2022 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य कृषि गतिविधियों के चलते हुए होने वाली दुर्घटनाओं के कारण किसानों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत से अगर किसान कृषि गतिविधियों के कारण किसी तरह की दुर्घटना से गुजरते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा ₹5000 से लेकर ₹200000 तक की धनराशि आर्थिक मदद के रूप में दी जाएगी। जिससे वह अपना इलाज करा पाए। 

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2022 के अंतर्गत से राजस्थान के किसान सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे और दुर्घटना की वजह से होने वाली आर्थिक समस्याओं से भी लड़ने में उन्हें सहायता मिलेगी।

Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022 के लाभ    

  • राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2022 को शुरू किया गया है।
  • इस योजना को शुरू करने की घोषणा 24 फरवरी 2021 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा की गई है।
  • राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत से अगर किसान गतिविधियों के चलते हुए किसानों की मृत्यु हो जाती है या उनको किसी तरह की विकलांगता का सामना करना पड़ता है तो उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है।
  • यह आर्थिक मदद ₹5000 से लेकर ₹200000 राशि तक है।
  • अगर नागरिक की मृत्यु हो जाती है तो आवेदन किसान का उत्तराधिकारी होगा या अगर किसान विकलांग हो जाता है तो आवेदक स्वयं विकलांग किसान होगा।

Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana की पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए स्थायी विकलांग नागरिक पंजीकरण किसान होना आवश्यक है।
  • अगर किसान की मृत्यु हो जाती है तो लाभ लेने वाला नागरिक पंजीकृत किसान का लड़का या लड़की या फिर पत्नी या पति होना चाहिए।
  • राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2022 का लाभ लेने के लिए मृत या स्थायी विकलांग नागरिक की उम्र 5 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मृत्यु या स्थायी विकलांगता दुर्घटना की वजह से होनी चाहिए।
  • आत्महत्या या फिर प्राकृतिक मौत इस योजना के तहत शामिल नहीं है।
  • उम्मीदवार को दुर्घटना के 6 माह के अंदर संबंधित जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में पंजीकरण करना होगा।

Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana के जरूरी दस्तावेज

  • राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2022 के माध्यम से पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत है।
  • निर्धारित प्रपत्र में आवेदन
  • एफ आई आर एवं सपोर्ट पंचनामा पुलिस पूछताछ रिपोर्ट
  • मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट या मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की केस स्वीकृति रिपोर्ट
  • स्थायी विकलांगता के मामले में मेडिकल बोर्ड/सिविल सर्जन का विकलांगता प्रमाण पत्र और विकलांगता की तस्वीर
  • क्षतिपूर्ति बांड
  • हेयर डिटेल रिपोर्ट
  • बीमा निदेशक द्वारा पूछे गए अन्य प्रमाण

Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana 2022 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2022 के द्वारा पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने जिले के कृषि विभाग में जाना होगा। इसके बाद आपको वहां से राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का पंजीकरण पत्र देना होगा।
  • अब आपको पंजीकरण पत्र में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, आदि भरना होगा। 
  • इसके बाद आपको पंजीकरण पत्र से सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह पंजीकरण पत्र कृषि विभाग में जमा करना होगा। 
  • इसके बाद आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 
  • अब आपको इस योजना के लाभ की राशि आपके के अकाउंट में भेज दी जाएगी।

Conclusion

हमने इस लेख के द्वारा Rajasthan Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana के बारे में पूरी जानकारी दी है। हम आपसे आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी, यदि आपको कोई समस्या होती है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Leave a Comment