राजस्थान चिरंजीवी योजना| ऑनलाइन आवेदन|chiranjeevi swasthya bima yojana

राजस्थान चिरंजीवी योजना

राजस्थान: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना|मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना|rajasthan chiranjeevi yojana|mukhyamantri chiranjeevi yojana|cm chiranjeevi yojana rajasthan

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया है| आप इस योजना का लाभ उठाकर स्वास्थ्य बीमा करवा सकते हैं|राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से आरंभ होने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी को ₹500000 तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जी द्वारा 27 मार्च 2021 को एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने इस योजना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की है।

मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी बताया गया कि प्रदेश के नागरिकों को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना के माध्यम से ओपीडी में निशुल्क चिकित्सा का लाभ पहले से प्राप्त हो रहा था।राजस्थान सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (chief minister chiranjeevi health insurance scheme) के लिए पंजीकरण गुरुवार को शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इसे सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि राजस्थान ऐसी योजना लाने वाला देश का पहला राज्य है।

Read more