[रजिस्ट्रेशन] पीएम किसान एफपीओ योजना 2022|PM Kisan FPO Yojana

pm fpo yojana|fpo yojana|pm kisan fpo yojana|किसान एफपीओ योजना|पीएम किसान एफपीओ योजना|पीएम किसान एफपीओ योजना 2021|pm kisan fpo yojana registration

किसानों के लिए मोदी सरकार एक और धमाकेदार तोहफा लेकर आई है। किसानों को अब सरकार 15-15 लाख रु देगी। किसानों की जरूरतों और समस्याओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पीएम किसान एफपीओ योजना लॉन्च की है, जो देश के किसानों के लिए बहुत लाभदायक होगी। सरकार का उद्देश्य इस योजना से देश में कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाने का है। बता दें कि पीएम किसान एफपीओ योजना पर केंद्र सरकार 4,496 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

पीएम किसान एफपीओ योजना में एफपीओ का अर्थ है किसान उत्पादक संगठन। ये किसानों का एक ऐसा संगठन होता है, जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होकर कृषि उत्पादक कार्य को आगे बढ़ाता है। केंद्र सरकार की तरफ से इन्हीं संगठन/समूहों को 15-15 लाख रु की वित्तीय सहायता दी जाएगी। किसानों के इन संगठनों को वही फायदे मिलेंगे जो किसी कंपनी को मिलते हैं। केंद्र सरकार ने किसानों को विशेष सुविधाएं पहुंचाने के लिए ये योजना शुरू की है, ताकि खेती से उसी तरह मुनाफा कमाया जाए जैसा किसी कारोबार से कमाया जाता है।

Read more