[पंजीकरण] यूपी धान खरीद किसान रजिस्ट्रेशन|up dhan kharid registration

धान विक्रय हेतु पंजीकरण UP|उत्तर प्रदेश धान खरीद किसान पंजीकरण 2021|यूपी धान खरीद किसान पंजीकरण|up dhan kharid registration last date|up dhan kharid registration

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद के लिए क्रय नीति को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में तीन हजार से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे और किसानों को धान बिक्री से पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। आधार कार्ड की अनिवार्यता के अलावा किसानों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिये उनके बैंक खातों में धान मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा।अब धान क्रय केंद्रों से गन्दा और गीला धान वापस नहीं किया जाएगा।

सरकार ने सभी धान केंद्रों पर धान का मानक नमूना रखने को कहा है, इसलिए किसानों को धान सुखाने और साफ़ करने के लिए पर्याप्त समय दिया जायगा। किसान असंतुष्ट होने पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।इस योजना के तहत किसान घर बैठे अपने धान को बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान आसानी से अपने धान को बेच सके। सरकार भी अच्छे दामों पर किसानों से धान की खरीद कर रही है जिससे उन्हें बहुत लाभ हो रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद कोई भी किसान घर बैठे ऑनलाइन धान बेच सकता है।

Read more