राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन | Uttarakhand Ration Card List Online Check | सफेद राशन कार्ड ऑनलाइन सूची चेक | राशन कार्ड लिस्ट उत्तराखंड
उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट, उत्तराखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया है। राज्य के सभी नागरिकों के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा Uttrakhand Ration Card List तैयार कर दी गई है। उत्तराखंड के वह नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था। अब वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने राशन कार्ड की जांच ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपने और अपने परिवार के नाम की जांच करके मुफ्त राशन का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड राशन कार्ड 2021 पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। जानकारी को अच्छे से जानने और समझने के लिए पूरे लेख को जरूर पढ़ें।
Uttarakhand Ration Card List 2022
राज्य के वह नागरिक जो उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के इच्छुक हैं। वह घर बैठे ही अपने फोन या लैपटॉप से खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2022 देख सकते हैं। उत्तराखंड के वह लोग जिनका नाम राशन कार्ड के अंतर्गत आएगा। उन लोगों को राशन की सरकारी दुकानों पर सरकार द्वारा भेजे गए खाद्य जैसे कि चावल ,गेहू , चीनी , केरोसिन , दाल आदि कम से कम दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वे लोग जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं आएगा, वह लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। यह राशन कार्ड का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जो उत्तराखंड के स्थाई निवासी होंगे। यानी इस राशन कार्ड का लाभ उठाने के लिए आपको उत्तराखंड का निवासी होना अनिवार्य है।
Key Highlights Of Uttarakhand Ration Card List 2022
योजना का नाम | उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2022 |
किस ने लांच की | उत्तराखंड सरकार |
लाभार्थी | उत्तराखंड के नागरिक |
उद्देश्य | गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को रियायती दरों पर राशन प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021 |
उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2022 के लाभ क्या है?
उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2022 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है जो नागरिकों के लिए काफी लाभदायक रही है।
- वे नागरिक जो राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं उत्तराखंड के खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
- सरकार द्वारा बनाई गई ऑफिशियल वेबसाइट के कारण अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करके राज्य के नागरिक अपने समय की बचत भी कर सकते हैं।
- उत्तराखंड राशन कार्ड सूची के माध्यम से आप घर बैठे ही अपना नाम इसमें आसानी से खोज सकते हैं।
- सरकार द्वारा जारी किए गए इस राशन कार्ड के जरिए जन्नता राशन कम दामों पर आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही अपने दूसरे दस्तावेजों के लिए भी आवेदन कर सकती हैं।
- राशन कार्ड के जरिए घर बैठे घर या जमीन की रजिस्ट्री भी आसानी से करवाई जा सकते हैं।
- BPL तथा AAY राशन कार्ड धारक परिवारों को सरकारी कार्यों में भी छूट मिलेगी। साथ ही उनके बच्चों को छात्रवृत्ति भी मिल पाएगी।
- उत्तराखंड राशन कार्ड के जरिए आप रियायती दरों पर अनेक प्रकार के अनाज, सरकारी राशन की दुकानों से प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें आप गेहूं चावल चीनी आदि खरीद सकते हैं।
- राशन कार्ड के जरिए राज्य के नागरिक लोग आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जा सकता है।
- राज्य के सभी परिवार चाहे अमीर हो या गरीब हर किसी के पास राशन कार्ड होना जरूरी है।
उत्तराखंड राशन कार्ड के लिए पात्रता
- राशन कार्ड आवेदन करने के लिए जरूरी है कि, आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी हो।
- नए विवाहित जोड़े उत्तराखंड में नए राशन कार्ड के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- राज्य के वे सभी लोग जिनके पास अस्थाई राशन कार्ड है या फिर उनकी स्थिति खत्म हो चुकी है। वह लोग भी दोबारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राशन कार्ड उत्तराखंड के लिए आवेदन करने के महत्वपूर्ण दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान का प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- वार्ड पार्षद/प्रधान द्वारा जारी सब घोषणा पत्र
राशन कार्ड उत्तराखंड अप्लाई करने के लिए मुख्य दस्तावेज
- आवेदक के निवास का प्रमाण पत्र
- आवेदक की आयु का प्रमाण पत्र
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इस्तेमाल किए जाने वाला मोबाइल नंबर
- आवेदक का ईमेल आईडी
- वार्ड पार्षद/प्रधान द्वारा जारी सब घोषणा पत्र
उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना
उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2022 ऑनलाइन किस प्रकार देखें?
अगर आप उत्तराखंड के स्थाई निवासी हैं। और उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2021 में अपना नाम देखना चाहते हैं। तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा, वेबसाइट पर स्क्रोल करने के बाद आपको Ration Card Details का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसमें आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद दिया हुआ कैप्चा कोड खाली स्थान में भरे। और फिर verify के बटन पर क्लिक करे।
- आपके वेरीफाई बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। जिसके बाद आपको State, District , DSO, Scheme, Date, Report Name आदि सही स्थान पर भरना है। और इसके बाद नीचे दिए गए view के बटन का चयन करें।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। जिसमें आपको DISTRICT SUPPLY OFFICE के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप अपने तहसील पर क्लिक कीजिए, इसके के बाद आगे दिए गए दुकानदार के नंबर का चयन करें।
- जैसे ही आप विकल्प का चयन करेंगे। आपके सामने आपके राशन कार्ड के नाम की लिस्ट खुल जाएगी।
अंत में
हमने इस लेख में आपको उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट की पूरी जानकारी प्रदान की है। उत्तराखंड सरकार द्वारा नागरिकों को यह उपहार दिया गया है। जिसके जरिए वह लोग जो दो समय का भोजन जुटाने में भी असमर्थ थे, आज पेट भर खाना आसानी से खा पा रहे हैं।
यदि आपको उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो आप जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं।