हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल | Gram Darshan Portal

देश को डिजिटलीकरण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा व राज्य सरकारों द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में हरियाणा की सरकार द्वारा हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ( Haryana Gram Darshan Portal ) की योजना आरंभ किया गया है। 

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हम हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है। इस योजना के क्या-क्या लाभ हैं। यह योजना क्यों लागू की गई, एवं इस योजना के उद्देश्य क्या-क्या है। आदि से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे। यदि आप इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है? ( Haryana Gram Darshan Portal )

हरियाणा की सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की स्थापना की गई। इस पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के 6197 ग्राम पंचायतों का पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण करना है। जिससे ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी कार्यों का डाटा डिजिटल रूप से भी उपलब्ध किया जा सके। 

जब डिजिटल रूप से सभी कार्यों की डाटा उपलब्ध कराई जाएंगी तो कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन तरीके से किसी भी कार्य की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है, कि उसकी ग्राम पंचायत में कौन-कौन से कार्य कब और किस समय में कितनी बजट में कराए गए हैं।

सरकार द्वारा इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को समाप्त करना है और सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जाए। इसका लाभ जनता को सीधा हो इसके लिए यह योजना चलाई जा रही है। 

इस योजना से सरकार यह बड़े आसानी से पता कर पाएगी कि जो भी योजनाएं उनके द्वारा लागू की जाती है। उसका लाभ जनता को हो रहा है या नहीं जिससे हर ग्राम पंचायत का विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Haryana Gram Darshan Portal

योजना का नामहरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
किस ने लांच कियाहरियाणा सरकार
उद्देश्यहरियाणा के ग्रामीण जिलों की पूरी जानकारी स्टोर करना।
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करे

[फॉर्म] बीज स्कीम हरियाणा|seed scheme haryana 

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ क्या-क्या है?

1. इस योजना की शुरुआत करने से सबसे बड़ा लाभ यह है कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों की पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण हो सकेगा और सभी कार्य की डाटा ऑनलाइन भी उपलब्ध हो सकेगी।

2. हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर गांव के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

3. इस योजना के शुरुआत से सरकार को यह पता हो सकेगा कि उनके द्वारा जो भी योजनाएं लागू की जाती है वह आम जनता तक पहुंच पाती है या नही ।

4. इस योजना की सहायता से आप किसी भी ग्राम पंचायत में जितने भी कार्य किए जाएंगे सबका बायोडाटा ऑनलाइन तरीके से देख सकते हैं।

5. इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी व उनकी संपत्ति विवरण का भी डाटा वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

6. इस योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में हुई है जो कि एक बेहतरीन योजना मानी जा रही है।

7. इस पोर्टल में हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों व जिलों के जितने भी कार्य किए जाएंगे उन सब की जानकारी हरियाणा पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के उद्देश्य क्या है?

हरियाणा के राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के सभी ग्राम पंचायतों व जिलों में होने वाले सभी सरकारी कार्यों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है जिससे कोई भी नागरिक ऑनलाइन तरीके से अपने ग्राम सभा में आने वाले बजट व कार्यों से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके।

इस योजना को आरंभ करने का यह भी उद्देश्य है कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं लागू की जाए वा जो सरकारी सेवाएं प्रदान की जाए वह लोगों तक पहुंचे। इस योजना के लागू होने से उनका यह उद्देश्य पूर्ण होगा।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां – 

● हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत 2 अक्टूबर 2024 से आरंभ हुई

● यह योजना हरियाणा की सरकार द्वारा बनाया गया है।

● इस योजना से हरियाणा के नागरिकों को काफी अधिक लाभ मिलेगा ।

● इस योजना को बनाने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण जिलों की पूरी जानकारी डिजिटलीकरण तरीके से उपलब्ध कराना है।

● इस योजना की शुरुआत से ग्रामीण लोगों को सरकार द्वारा बुलाई गई किसी भी योजना का लाभ लेने में आसानी होगी।

निष्कर्ष ( Conclusion ) 

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आपने जाना की हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ( Haryana Gram Darshan Portal )  क्या है इसके उद्देश्य क्या है इसके लाभ व इस योजना से जुड़े कौन-कौन से महत्वपूर्ण बातें हैं के बारे में जानकारी हासिल की। यह योजना हरियाणा के सरकार द्वारा बनाई गई एक शानदार योजना है । जिससे जनता वह सरकार दोनों का फायदा है।

दोस्तो आशा करते हैं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी और इस योजना से जुड़े सभी प्रकार की जानकारियां मिली हुई होगी यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो सोशल मीडिया पर जरूर  शेयर करे व इस पोस्ट से जुड़ीं कोई  प्रश्न हो तो नीचे कमेंट के माध्यम से अवश्य पूछे हम आपके प्रश्नों के उत्तर जरूर देंगे धन्यवाद…

Leave a Comment