मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. किसानों को आर्थिक मदद देने क लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. किसानों को खेती के लिए कई तरह की मशीनों की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है. इस योजना को ‘पीएम किसान ट्रैक्टर योजना’ (PM Kisan Tractor Yojana) के नाम से जानते हैं|
किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर बेहद जरूरी है. लेकिन भारत में कई किसान ऐसे हैं, जिनके पास आर्थिक तंगी के चलते ट्रैक्टर नहीं है. ऐसी विकट परिस्थिति में वे ट्रैक्टर किराए पर लेते हैं या बैलों का उपयोग करते हैं. ऐसे में सरकार किसानों की मदद के लिए ये योजना लेकर आई है. पीएम किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojana Benefits) के तहत किसानों को आधे दाम पर ट्रैक्टर मुहैया कराएगी|

प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना
किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी (PM Kisan Tractor Yojana) मुहैया कराती है. इसके तहत किसान किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर आधे दाम पर खरीद सकते हैं. बाकी का आधा पैसा सरकार सब्सिडी के तौर पर देती है. इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को अपने-अपने स्तर पर ट्रैक्टरों पर 20 से 50 % तक सब्सिडी मुहैया कराती है|
PM Kisan Tractor Subsidy Scheme
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना |
आरम्भ की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश के किसान |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
उद्देश्य | ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी |
लाभ | 20 से 50 % की सब्सिडी |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजनाएं |
PM किसानट्रैक्टरयोजनाका उद्देश्य
आप सभी जानते है की भारत में 67% से अधिक आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आय के लिए कृषि पर आधारित है। आज में समय में भी अधिकतर किसानो के द्वारा कृषि के लिए खेती के परम्परागत तरीको का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में किसानो को खेती के लिए ट्रैक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य के लिए नए ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50 % की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानो की आय को दोगुना करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए शुरू किया गया है। किसानो के पास कृषि के लिए आधुनिक साधनो की उपब्धता की स्थिति में ना केवल कृषि विकास दर को गति मिलेंगी बल्कि किसानो को आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएंगा।
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के लाभ
- वह सभी किसान जो कृषि कार्य के लिए नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं उन्हें इस योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।
- इस योजना के तहत लाभार्थी किसानो को सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- सभी किसान भाइयो को ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50 % की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना में किसानो को ट्रेक्टर की खरीद के लिए ऋण की व्यवस्था की प्रदान की जा रही है।
- पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के माध्यम से वर्ष 2020 तक किसानो की आय को दोगुना करने का कार्य किया जायेगा।
- कृषि कार्य में ट्रैक्टर के उपयोग के बाद किसानो की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
PM Kisan Tractor Yojana 2021 पात्रता मानदंड
वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इस योजना के लिए आवेदन हेतु निम्न पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।
- केवल देश के किसान भाई जिनके पास कृषि योग्य भूमि है उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- वह किसान जो पहले ही कृषि उपकरणो की सब्सिडी आधारित किसी योजना का लाभार्थी है उसे इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा।
आवश्यक दस्तावेज
- पहचान प्रमाण
- मतदाता पहचान कार्ड
- पैन कार्ड/पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- ज़मीन के कागज़ात
- लाइसेंस
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
किसान ट्रैक्टर योजना आवेदन करे
यदि आप Tractor Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऊपर दी गयी पात्रता को पूरा करना होगा यदि आप उपर्युक्त पात्रता को पूरा करते हैं, तो आप आवश्यक दस्तावेजों को अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर में स्थानांतरित करके आवेदन कर सकते हैं। निकटतम जन सेवा केंद्र इस योजना के लिए आवेदन लेगा। एक बार जब आपका आवेदन जन सेवा केंद्र के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है, तो आपको आवेदन की एक पर्ची प्राप्त होगी जो आपको भविष्य में आपके आवेदन की स्थिति की जांच करने की अनुमति देगा। किसान आपके नजदीकी जन सेवा केंद्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं लेकिन कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।जिनके लिंक आपको नीचे दिए गए हैं –
किसान ट्रैक्टर योजना राज्यवार सीधा लिंक
राज्यों के नाम | आवेदन करने की Link (Online Portal) |
अंडमान – निकोबार | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
आंध्र प्रदेश | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
अरुणाचल प्रदेश | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
असम | Offline आवेदन – Form के लिएLink |
बिहार | ऑनलाइन आवेदन लिंक |
चंडीगड़ | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
छत्तीसगढ़ | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
दादरा – नगर हवेली | offline आवेदन |
दमन – दीउ | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
दिल्ली | offline आवेदन |
गोवा | ऑनलाइन आवेदन लिंक |
गुजरात | ऑफलाइन आवेदन |
हरियाणा | ऑनलाइन आवेदन लिंक |
हिमाचल प्रदेश | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
जम्मू & कश्मीर | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
झारखंड | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
कर्नाटक | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
केरला | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
मध्य प्रदेश | ऑनलाइन आवेदन लिंक |
मणिपुर | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
मेघालय | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
मिज़ोरम | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
नागालैंड | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
उड़ीसा | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
पांडेचरी | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
पंजाब | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
सिक्किम | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
तमिलनाडू | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
तेलंगाना | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
त्रिपुरा | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
उत्तरांचल | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
पश्चिम बंगाल | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
राज्य | ऑनलाइन आवेदन लिंक |
असम | यहां क्लिक करें |
बिहार | यहां क्लिक करें |
गोवा | यहां क्लिक करें |
किसान ट्रैक्टर योजना mp 2021 | यहां क्लिक करें |
किसान ट्रैक्टर योजना महाराष्ट्र | यहां क्लिक करें |
किसान ट्रैक्टर योजना 2021 UP | ऑफलाइन आवेदन (CSC Centre ) |
किसान ट्रैक्टर योजना 2021 राजस्थान | E-Mitra का संपर्क करे |